brahma kumaris baba milan date 2020-2021

brahma kumaris baba milan date 2020-2021
‘ऑनलाइन अव्यक्त मिलन‘ –विशेष याद पत्र -baba milan date
परमप्यारे अव्यक्त बापदादा के अति लाडले, सदा अपने संकल्प रूपी बीज को कल्याण की शुभ भावना से भरपूर रखने वाले, विश्व कल्याण की सेवा पर उपस्थित सभी निमित्त टीचर्स बहिनें व भाई,
ईश्वरीय स्नेह सम्पन्न मधुर यादप्यार स्वीकार करना जी। बाद समाचार – आप सभी वर्तमान ड्रामा की सीन को देखते, अपनी स्व–स्थिति को शक्तिशाली बनाने, मन्सा सेवा के अभ्यास द्वारा प्रकृति सहित पूरे विश्व को योगदान देने की सेवा तो कर ही रहे हो। देश विदेश के सभी बाबा के बच्चों के शुभ संकल्पों प्रमाण आज यह याद पत्र आपके पास भेज रहे हैं। जैसाकि आप सब देख रहे हो, कोरोना वायरस ने सभी प्रकार की सेवाओं के कार्यक्रमों को विराम लगा दिया है। मधुबन के तीनों स्थानों पर 6 मास से सभी कार्यक्रम स्थगित हैं।
हम सबकी मीठी प्यारी दादी गुल्जार मुम्बई गामदेवी सेवाकेन्द्र पर ही हैं। वहाँ से ही दादी जी अपने शक्तिशाली वायब्रेशन द्वारा प्यारे अव्यक्त बापदादा की सकाश का अनुभव कराती रहती हैं। इस रथ द्वारा जो हम सभी ने 48 वर्ष तक अव्यक्त पालना की अनुभूति की है, वह मधुर महावाक्य, उनकी शक्तिशाली दृष्टि वीडियो द्वारा भी हर एक को परमात्म स्नेह में समाने का, वरदानों से झोली भरने का अनुभव करा देती है।
अतः ऐसा विचार किया गया है कि बापदादा के अव्यक्ति अवतरण के कार्यक्रम को देश विदेश के सभी भाई बहिनें ऑनलाइन वेबसाइट पर देखते सुनते अनुभवों के सागर में समा जाएं।
अगर सरकार द्वारा कुछ भाई बहनों को आने की स्वीकृति मिलती है तो वह आपको सूचित किया जायेगा कि आप कितनी संख्या में कितने भाई बहिनें किस तारीख को मधुबन पहुंचे और किस तारीख को वापस जायें। बाकी हम सब अपने स्थानों पर रहते हुए ऑनलाइन बापदादा से मंगल मिलन मनाने की अनुभूति करेंगे। अच्छा!
सभी को याद...
ईश्वरीय सेवा में, B.K. Ratan Malini (बी.के.रतनमोहिनी)
Online Baba Milan Dates 2021-22
कुछ गाइड लाइन्स
1) जब आपको फोन द्वारा मधुबन में आने की स्वीकृति मिले, तो आपको अपने साधन फोर व्हीलर, फ्लाइट अथवा ट्रेवल्स की बस बुक करके ही शान्तिवन में आना है।
2) मधुबन आते समय सभी के पास मास्क और सेनेटाईज़र होना अनिवार्य है और कमरे से बाहर निकलते वक्त मास्क अवश्य लगाकर रखना है।
3) सेन्टर से निकलते समय और शान्तिवन से प्रस्थान करते समय यदि आप किसी भी स्थान पर भोजन अथवा फ्रेश होने के लिए रूकते हैं तो हाथों को सैनीटाइज़ करने की सावधानी का अवश्य ध्यान रखना है।
4) सर्दी, खांसी, बुखार, हाईब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, दमा, हार्ट पेशेन्ट (हार्ट ब्लाकेज) या ऐसी कोई बीमारी वाले भाई बहन व कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति अथवा टीचर बहन को अपने साथ में नहीं लाना है, कृपया इस बात का ध्यान अवश्य रखना जी।
5) जो शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हों। किसी भी प्रकार की सर्दी, जुकाम, खांसी आदि नहीं है, आप उन्हें ही सेवाधारी के रूप में सेवा के लिए भेजें।
ऑनलाइन अव्यक्त मिलन की तिथि – 2020–2021
बापदादा मिलन | जोन |
---|---|
1) 18 अक्टूबर 2020 (रविवार) बापदादा | यू.पी., बनारस, पश्चिम नेपाल |
2) 01 नवम्बर 2020, (रविवार) बापदादा | इन्दौर - आरती बहन |
3) 24 नवम्बर 2020, (मंगलवार) बापदादा | राजस्थान |
4) 05 दिसम्बर 2020, (शनिवार) बापदादा | गुजरात |
5) 19 दिसम्बर 2020, (शनिवार) बापदादा | पंजाब |
6) 31 दिसम्बर 2020, (गुरूवार) बापदादा | दिल्ली, आगरा |
7) 18 जनवरी 2021, (सोमवार) बापदादा | भोपाल |
8) 30 जनवरी 2021, (शनिवार) बापदादा इन्दौर | इन्दौर - कमला बहन |
9) 13 फरवरी 2021 (शनिवार) बापदादा | महाराष्ट्र - मुम्बई, आंध्रप्रदेश |
10) 25 फरवरी 2021, (गुरूवार) बापदादा | ईस्टर्न - बंगाल, बिहार,आसाम, उड़ीसा, नेपाल |
11) 10 मार्च 2021, (बुद्धवार) बापदादा | कर्नाटक |
12) 23 मार्च 2021, (मंगलवार) वापदादा | तामिलनाडु |
बापदादा मिलन कार्यक्रम के बीच आने वाले त्योहार
17अक्टूबर 2020 (शनिवार)
नवरात्रि
25 अक्टूबर 2020 (रविवार)
दशहरा
12 नवम्बर 2020 (गुरूवार)
धनतेरस
14 नवम्बर 2020 (शनिवार)
दीपावली
16 नवम्बर 2020 (सोमवार)
भैया दूज
11 मार्च 2021 (गुरूवार)
शिवजयन्ती