Bhumika Singh Biography/LifeStyle

Bhumika Singh Biography/LifeStyle
भूमिका सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भूमिका की गिनती टाप मांडल में की सबसे पहले होती हैं भूमिका भले ही वह मीडिया की नजरों से दूर हों, लेकिन उन्हें सुर्खियों में रहना बखूबी आता है,आजकल समाज सेवा करती नजर आतीं हैं
नाम | भूमिका सिंह |
---|---|
जन्म | 12 अक्टूबर |
शैक्षिक योग्यता | M.Sc.(ZOOLOGY) ,B.Ed. |
जीवन साथी | योगेश सिंह |
पुत्र | समर्थ सिंह |
आवास | झांसी(उत्तर प्रदेश) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
बचपन से ही भूमिका (Bhumika Singh Biography) को मॉडलिंग का शौक था,लेकिन परिवार के सदस्य चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करें फिर केरियर के बारे में सोचे. भूमिका की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मास्क कालेज, झांसी में हुई।
शादी के बाद पति ने शौक को पूरा करने के लिए मदद की और भूमिका ने एक ब्यूटी प्रतियोगिता में भाग लिया और विजेता बनी।
बचपन से ही वह अपनी अलग पहचान बनाना चाहतीं थीं, पति का पूरा साथ मिलने से उन्होंने अपने इस सपने को पूरा किया। और उन्होंने तय किया कि फ़ैशन इंडस्ट्री में ही आगे काम करके अपनी अलग पहचान बनाना है।
बहुत मेहनत करके उन्होंने अपनी नई पहचान बनाई।
शादी के बाद सबसे पहले वज़न कम किया, वज़न कम करने के लिए रोज़ सुबह दो घंटे का योगा, प्रणायाम किया, एवं एक माह में पंद्रह किलो वजन घटा कर सफलता की पहली सीढ़ी को पार किया।
वहीं दूसरी ओर भूमिका अपनी सफलता का श्रेय अपने पति को देती हैं, जिन्होंने भूमिका की हर कदम पर पूरी मदद की।
भूमिका सिंह (Bhumika Singh Biography) का कहना हैं कि आज वो जिस मुकाम पर है,और इतने सारे लोग जो उन्हें जानते हैं यह देखकर बहुत खुशी मिलती हैं।
आज भूमिका को फैशन,ब्यूटी प्रतियोगिता में , मुख्य अतिथि एवं सलाहकार के रूप में आमंत्रित किया जाता है।
उन्होंने जो सपना बचपन में देखा था वह आज पूरा होता देख परमात्मा को धन्यवाद देना नहीं भूलती।
अभी तक की उपलब्धियां
- मिसेज इंडिया वर्ल्ड
- रेडियांस ब्राण्ड एम्बेसेडर(गुरुग्राम)
- मिसेज इंडिया यूनिवर्स हिमाचल प्रदेश
- मिसेज उत्तर प्रदेश
- प्राइड आफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित
- शान-ए-हिन्दुस्तान अवार्ड से सम्मानित
- कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित
- मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित
- दैनिक जागरण द्वारा सम्मानित
- एशिया प्राइड अवार्ड
भूमिका सिंह का कहना है कि उनकी रोल माडल उनकी मां है उनकी मां ने सरल स्वभाव, दृढ़ निश्चयी और मेहनत करने का मंत्र दिया।
विशेष उल्लेख
एक समाजसेवी संस्था से जुड़ कर आज भूमिका सामाजिक कार्य भी करतीं हैं , जिससे उन्हें आत्म संतुष्टि मिलती है।
भूमिका (Bhumika Singh Biography) अपनी आंखों का दान कर चुकी हैं,वो चाहतीं हैं के उनके बाद कोई नेत्रहीन उनकी आंखों से इस दुनिया को देख सके।