सर्व धर्म महा सम्मेलन- प्रेम, करुणा, दया, एकता का दिया संदेश

सर्व धर्म महा सम्मेलन- प्रेम, करुणा, दया, एकता का दिया संदेश
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा मेला जलबिहार मै सर्व धर्म महा सम्मेलन का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में ललितपुर से आयी राजयोगिनि बी के चित्ररेखा बहिन जी ने कहा। कि परमात्मा माना सर्व धर्ममान्य जिसे सब धर्मों कि आत्माये याद करती हैं।
हमें प्रकृति, जीव जंतु, तथा मनुष्य आत्माओ को शुभकामनाएँ देकर भरपूर बनाना है। इसी बीच कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रमा निरंजन एम एल सी ने कहा कि। प्रकृति का जो अाज दोहन हुआ है। उसके लिए हमें पेड़ पौधें लगाकर उसकी रक्षा करनी चाहिय। और ब्रह्माकुमारी बहने जो कार्य कर रही है। वो सराहनीय है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विधायिका डॉ रश्मि ने अपने उद्वोधन मे कहा कि सर्वधर्मो मे प्रेम एकता का संदेश है। उन्होंने कहा नफरत बुरी है। इसे मन में ना पालो, जो दिल में है। खालिस इसे दिल से निकालो। ये हम सबका वतन है।
इसे मिलकर संभालो। इसी बीच राजयोगिनि बी के मायारानी दीदी जी, बी के कविता दीदी जी, बी के उमा दीदी जी, एवं बी के ॠतु दीदी ने भी अपना वक्तव्य दिया। बच्चों ने सस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया वही दूसरी ओर बी के हरीश हैरी ने अपना जादू दिख कर। चारों तरफ खुशी की लहर फैला दी। सभी ने तालियां बजाकर अपनी खुशी को जाहिर किया।
कार्यक्रम कि शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर एवं तिलक और बैच , स्वागत नृत्य के द्वारा के द्वारा किया गया। जिसमें जनाब आलिम साहव, श्री जयशंकर देवलिया जी, श्री भूपेंद्र मनचंदा, नगरपालिका अध्यक्ष हरिश्चंद्र आर्य, संतमेरिज की प्रधानाध्यापक गीतिका मेम, डॉ दीपिका मेम, राधा अग्रवाल गुड्डू भाई प्रधान मऊदेहात ने भी अपनी शुभकामनाएँ दी।
केंद्र प्रभारी कार्यक्रम संचालिका बी के चित्रा दीदी ने सबका आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम मे बी रुचि बहिन, बी के रूबी बहिन, बी के गोल्डि बहिन, सुधीर जैन दैनिक जागरण, दीपू मोदी, महेंद्र पाठक जी, बी के पूजा बहिन बी के रचना बहिन बी के वरदानि बहिन शैली बहिन प्रिंसी बहिन, विद्या बहिन, गौरी, परी, विश्शू, किस्सों, नीलम ,अनु, रक्षा, प्रकाश भाई, सीताराम भाई कल्याण भाई, महेश अग्रवाल, विनोद साहू, आशीष गुप्ता,राजेंद्र राहुल हरीसिंग भाई, सहित नगर कि अनेक माताएं बहने भाई हजारों की संख्या मे उपस्थित रहे।
मंच संचालन रचना बहिन ने किया।