झांसी। महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारियों ने निकाली शिव शोभायात्रा

झांसी। महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारियों ने निकाली शिव शोभायात्रा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनर तले शिव बाबा की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा ने नगर के मुख्य बाजारों में भ्रमण किया। शिव बरात की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। हाथ में शिव ध्वज लिए हुए श्वेत वस्त्रधारी ब्रह्मवत्सों ने जयकारे लगाए। यात्रा के मध्य में कई जगह शिव बाबा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
अंत में ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर शोभायात्रा का समापन हुआ। उसके बाद मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
बीके बृजेंद्र कुमार प्रसिद्ध उद्योगपति कुवैत से मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें
बीके प्रतिभा बहन कहा वर्तमान समय कलियुग का है। शिवरात्रि का त्योहार अज्ञान के अंधकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगार पर्व है। अपने जीवन से बैर अर्थात बुराइयों को शिव पर अर्पित करना ही सच्ची शिव रात्रि मनाना है।
बीके सरोज ने कहा कि समय बहुत तीव्र गति से आगे जा रहा है। कोई भी श्वांस मनुष्य की अंतिम श्वांस हो सकती है। यदि यह अमूल्य समय आपने गंवा दिया तो आपको पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा।
कार्यक्रम के मध्य में बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया एवं सभी बच्चों को सम्मानित किया गया