झांसी सत्यम कालोनी में स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था में कार्यक्रम आयोजित किया गया

झांसी सत्यम कालोनी में स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था में कार्यक्रम आयोजित किया गया
झांसी! आज दिनांक 27/11/2020 को सत्यम कालोनी में स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था में कार्यक्रम आयोजित किया गया
मुख्य अतिथि के रूप में बीके ज्योति बहन (ग्वालियर) उपस्थित रही
बीके ज्योति बहन ने कहा कि आज मानव समाज काम, क्रोध, लोभ और हिंसा रूपी भयावह समस्याओं से जूझ रहा है। चारों ओर लोग निराशा, भय, अशांति, असंतुष्टता व अवसाद से घिरे हुए हैं।
इसका मूल कारण मानव के सामाजिक, नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों में गिरावट ही है। उन्होंने कहा कि ऐसे नाजुक समय में आध्यात्मिकता ही एकमात्र सहारा है जो मनुष्य की चेतना को संकीर्ण स्वार्थ, लोभ-लालच व धर्मांधता से ऊपर समग्र मानवता के साथ जोड़ सकती है और वसुधैव कुटुंबकम व विश्वबंधुत्व के परिवेश का निर्माण कर सकती है।
brahma kumaris baba milan date 2020-2021 Click Here
भारत का यह प्राचीन आध्यात्मिक ज्ञान व परंपरा विश्व को नई दिशा और दशा प्रदान करेगा। एक समृद्ध राष्ट्र और सुखमय विश्व के नवनिर्माण के लिए नई पीढ़ी को इस आध्यात्मिकता से प्रेरित करने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन कर रही बीके प्रतिभा बहन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को विश्व परिवर्तन के लिए जागृत करने और वर्तमान कठिन परिस्थितियों के बाद शांति के लिए सवेरा लाना बताया।