संतृप्त , खुशहाल जीवन वार्षिक अभियान का उद्घाटन

संतृप्त , खुशहाल जीवन वार्षिक अभियान का उद्घाटन
झांसी! दिनांक 26 जनवरी 2021 को ब्रह्माकुमारी संस्था (brahma kumris news) में संतृप्त , खुशहाल जीवन वार्षिक अभियान का उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर संस्था प्रमुख बीके प्रतिभा बहन ने कहा कि जब आप अपने भीतर प्रेम से भरे होते हैं तब आप को सुख मिलता है। इसलिए सभी से प्रेमपूर्वक पेश आएं। प्रेम से भरी दुनिया बनाकर आप किसी और का कल्याण नहीं कर रहे हैं। यह जीने का बुद्धिमानी भरा तरीका है। दुनिया को प्रेमपूर्ण बनाने के लिए आपको कुछ ज्यादा या कम नहीं करना है, जो कुछ भी करते हैं उन्हीं से प्रेमपूर्णदुनिया बना सकते हैं।
ज्यादातर लोगों ने अपने जीवन की खुशी, शांति और प्रेम बाहरी हालातों के पास गिरवी रख दी हैं।दुनिया में खुशी से जीने की हमारी क्षमता घर के आकार या प्रकार पर निर्भर नहीं है। जीवन का असली गुण तो इससे तय होता है कि आप अपने भीतर कैसे हैं?
आप सदैव एक चीज को अच्छा मानते हैं और दूसरे को खराब। यह तरीका बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आपको अपने भीतर से इस तरह होना चाहिए कि जो चीज जैसी है, आप उसे उसी रूप में देख पाएं। अगर आप किसी चीज को, जैसी वह है, उससे अलग होकर देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपनी राय और पूर्वाग्रहों से दुनिया में मिलावट करने की कोशिश कर रहे हैं। मनुष्यको सदैव अपने अंदर से खुश रहने का प्रयास करना चाहिए, खुश होने के लिए किसी कारण या मौके की तलाश करने की जरूरत नहीं है।