गर्भवती महिला को पांच अस्पतालों ने भर्ती करने से किया मना ,मौत

गर्भवती महिला को पांच अस्पतालों ने भर्ती करने से किया मना ,मौत
मणिपुर में एक 20 वर्षीय गर्भवती महिला को समस्या (five hospitals refuse) होने पर पांच अस्पतालों ने कथित तौर पर भर्ती करने से मना कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सरकार ने मानवता को कलंकित करने वाली इस घटना पर जांच के आदेश दे दिए हैं।
महिला के परिजनों का दावा है कि वे बुधवार देर रात तक सभी अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन उन्हें कहा गया कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए महिला को भर्ती नहीं किया जा सकता। गर्भवती को सेनापति जिले में दोपहर 2 बजे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लेकिन उसे तकलीफ होने पर डॉक्टरों ने उसे रात 10:30 बजे किसी अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। उसे बाद में इंफाल लाया गया, जहां दो सरकारी और तीन निजी अस्पतालों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार तड़के महिला की मौत हो गई।