दरवाजे-दरवाजे पहुँच रहा विधायक भोजन रथ

दरवाजे-दरवाजे पहुँच रहा विधायक भोजन रथ
JMKTIMES! सदर विधायक पं. रवि शर्मा का सेवा ( JHANSI TIMES NEWS) रथ दरवाजे-दरवाजे पहुँच रहा है। यह रथ गरीब-बेसहाराओं की लगातार मदद कर रहा है। रथ के माध्यम से लोगों को राशन व खाना वितरित किया जा रहा है। इस परोपकार कार्य का नेतृत्व दिलीप पाण्डेय कर रहे हैं। दिलीप पाण्डेय व भाजपा नेता कमल सहगल इस पुनीत कार्य की चहुंओर सराहना हो रही है।
कोरोना वायरस के बढ़ते कदम को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। इसके कारण सारे विकास कार्य बन्द हो गये। इससे लोग अपने घरों में कैद हो गये और मजदूरों, बेसहाराओं के सामने खानपान का संकट छा गया। ऐसी घड़ी में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने महानगर में विधायक भोजन रथ के माध्यम से लोगों की मदद करना का बीड़ा उठाया।
JHANSI TIMES NEWS
उसे साकार भी किया। उन्होंने लॉक डाउन के अगले ही दिन से विधायक भोजनरथ शुरू कर दिया। वह विधायक के प्रतिनिधि कमल सहगल को साथ लेकर गली-गली, बस्ती-बस्ती घूमने लगे, जहाँ कोई गरीब, बेसहारा मिले उनकी खाना व रसद से मदद करना शुरू कर दिया। आज लॉक डाउन के 11वें दिन भी लोगों की मदद करना जारी रखा।
आज शनिवार को दिलीप पाण्डेय ने कमल सहगल के साथ लक्ष्मीगेट अन्दर, गोरा मछिया, बड़ागाँव, सैंयर गेट बाहर मोहल्ले में लोगों को रसद, सब्जी व खानपान के पैकिट वितरित किये। इसी दौरान सैंयर गेट पर एक परेशान सा बालक दिलीप पाण्डेय व कमल सहगल को दिखायी दिया। बालक खीरे बेच रहा था। दोनों ने उससे खीरा बेचने का कारण पूछा, तो उसने अपना दर्द बयाँ कर दिया। उसका दर्द सुनते ही दोनों की आंखे भर आयी कि इस स्थिति में इस बच्चे की पढने की उम्र है और यह बच्चा अपने घर का पालन-पोषण कर रहा है।
उसके ठेले से सारे खीरे कीमत से अधिक में खरीद लिये। इससे बालक गदगद हो गया और खुशी-खुशी घर चला गया। और उस बालक को खाने के पैकेट व राशन की किट भोजन रथ के संयोजक द्वारा दी गई।
JHANSI TIMES NEWS
दिलीप पाण्डेय ने बताया कि लॉक डाउन के अगले ही दिन से लोगों की सेवा का कार्य शुरू कर दिया गया था। यह कार्य निरन्तर जारी रहेगा। हर हाल में लोगों की मदद की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिये जाएगा।
और उन्होंने पहले भी अपने हेल्पलाइन नम्बर जारी करते हुये लोगों की मदद करना प्रारम्भ कर दिया। इस मौके पर रानू साहू, इमरान खान , निहाल रायकवार, रश्मि यादव, मोहित आदि मौजूद रहे।
ALSO READ खाद्य सामग्री पाते ही खिले लोगो के चेहरे
ALSO RAED PM मोदी के मैसेज में छिपे हैं बड़े अर्थ