उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला महानगर इकाई के तत्वाधान में किया गया दीपदान

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला महानगर इकाई के तत्वाधान में किया गया दीपदान
JMKTIMES- झांसी! अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर (UP MAHILA VYAPAR MANDAL ) निर्माण के लिए आज प्रधानमंत्री द्वारा हुए भूमि पूजन व मंदिर निर्माण के कार्यारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला महानगर इकाई के तत्वाधान में झांसी स्थित मेहंदी बाग के राम जानकी मंदिर में दीपदान किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मंदिर में दीपोत्सव मना कर राम भजन गाए गए। शाम को सभी ने अपने अपने घरों पर भी दीपक जलाए।
संस्था अध्यक्ष वैशाली पुंशी ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार (UP MAHILA VYAPAR MANDAL) के बाद राम मंदिर निर्माण की संकल्पना पूरी होने जा रही है। पूरे देश में दीपावली की तरह आनंद व उत्सव है।
इस अवसर पर श्रुति चढा,रामेन्द्री पाल, चंदा, अंजलि दत्ता, खुशबू दत्ता, रचना सक्सेना, प्रियंका आदि उपस्थित रहे