सीपरी बाजार व्यापार मंडल महासमिति के उपाध्यक्ष बनें बसंत यादव (नेता जी)

सीपरी बाजार व्यापार मंडल महासमिति के उपाध्यक्ष बनें बसंत यादव (नेता जी)
झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संतोष साहू एवं ( vyapar mandal mahasamiti) कोषाअध्यक्ष चौधरी फिरोज द्वारा कोर कमेटी सदस्य केदारनाथ राय एवं सत्येंद्र बुटोलिया जी की गरिमामय उपस्थिति में सीपरी बाजार व्यापार मंडल महासमिति के चेयरमैन परमजीत भुसारी नॉटी ,संयोजक संजय चड्डा, अध्यक्ष उदय सोनी, महामंत्री बलवीर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा मोटे की संस्तुति पर कार्यकारिणी में श्री बसंत यादव, श्री प्रवीण अग्रवाल, जनाब आसिफ खान तीनों सम्मानित व्यापारी भाइयों को उपाध्यक्ष एवं श्री विवेक जैन विक्की, श्री विकास खत्री, श्री संजय साहू, जनाब अब्दुल रज्जाक तीनों सम्मानित व्यापारी भाइयों को मंत्री पद पर मनोनीत किया गया
नवनियुक्त पदाधिकारियों को किराना बाजार व्यापार मंडल के ( vyapar mandal mahasamiti) अध्यक्ष गुड्डू चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह भुसारी बॉबी , टंडन रोड व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश राम चौधरी व महासचिव अजय अग्रवाल,किराना बाजार व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय कपूर, महामंत्री राकेश दुबे, कोषाध्यक्ष संजीव राय, पवन जैन, विनोद सेन, संतोष गुप्ता आदि ने माल्यार्पण किया एवं अंत में सभी का आभार स्टॉकी भुसारी जी ने व्यक्त किया